कुंडली में अस्त ग्रह
कुंडली में अस्त ग्रह
👍जब कोई भी ग्रह सूर्य से एक निश्चित दूरी अर्थात अंश या डिग्री पर आ जाता है तो सूर्य की प्रचंड शक्ति की किरणों अर्थात् उसके तेज और ओज के आगे अन्य ग्रह की शक्ति (प्रकाश/ज्योति) कमजोर (मंद) पड़ जाती है। ... इस स्थिति में उस ग्रह को 'अस्त' होना कहते हैं।
👍बुध सूर्य के दोनों ओर 14 डिग्री या इससे अधिक समीप आने पर अस्त हो जाता है।
👍बृहस्पति सूर्य के दोनों ओर 11 डिग्री या इससे अधिक समीप आने पर अस्त माना जाता है।
👍शुक्र सूर्य के दोनों ओर 10 डिग्री या इससे अधिक समीप आने पर अस्त हो जाता है
।👍 लेकिन यदि शुक्र वक्री चल रहा हो तो वह सूर्य के दोनों ओर 8 डिग्री या इससे अधिक निकट आने पर अस्त हो जाता है।
👍शनि सूर्य के दोनों ओर 15 डिग्री या इससे अधिक समीप आने पर अस्त हो जाता है।
💐अस्त ग्रह का प्रभाव कैसे कम करे :
👍अस्त ग्रहों को सुचारू रूप से चलने के लिए अतिरिक्त बल की आवश्यकता होती है तथा कुंडली में किसी अस्त ग्रह का स्वभाव देखने के बाद ही यह निर्णय किया जाता है कि उस अस्त ग्रह को अतिरिक्त बल कैसे प्रदान किया जा सकता है।
•👍 यदि किसी कुंडली में कोई ग्रह अस्त है और स्वभाव से उसका** फल शुभ है तो उसे अतिरिक्त बल प्रदान करना चाहिए। अतिरिक्त बल देने का सबसे आसान तथा प्रभावशाली उपाय है** रत्न धारण करना। जातक को उस ग्रह विशेष का रत्न धारण करवा देने से ग्रह को अतिरिक्त बल मिल जाता है।
•👍 यदि किसी कुंडली में कोई ग्रह अस्त है और स्वभाव से उसका फल **अशुभ है तो उसे अतिरिक्त बल प्रदान नही करना चाहिए। बल देने के लिए रत्न का प्रयोग सर्वथा वर्जित है भले ही वह ग्रह कितना भी बलहीन हो। किसी भी रत्न का प्रयोग कदापि ना करे वर्ना जिसने रत्न धारण किया है उनकी हालत देख लो या उनसे जाकर पूछ लो ।
👍 अतिरिक्त बल देने का सबसे आसान तथा प्रभावशाली उपाय है उस ग्रह का मंत्र जपना-बीज मंत्र अथवा वेद मंत्र व ग्रहः से सम्बंधित दान वस्तुओ का दान करना।चाहिय !
👍 अस्त ग्रह के मंत्र का निरंतर जाप करने से या उस ग्रह के मंत्र से पूजा करवाने से ग्रह को अतिरिक्त बल तो मिलता है और साथ ही साथ उसके स्वभाव में भी परिवर्तन आता है। उसका स्वभाव अशुभ से शुभ फल हो जाता है।
👍मंत्रों की शक्ति से** अशुभ अस्त ग्रहों की स्थिति में सकारात्मक बदलाव आता है। नवग्रह पूजा करवाने से भी ऐसे में काफी लाभदायी होती है।
_ज्योतिष कोई परमात्मा नही यह आपका मार्ग दर्शक है_
*हर तरह की कुण्डली बनवाने या सटीक कुण्डली विश्लेषण हेतू आप हमसे सम्पर्क कर सकते हैं*_
Astro-db
7587536024
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें